back to top

प्रदेश में अब मिलेगी कोरोना की ‘ऑन डिमांड’ टेस्ट सुविधा

लखनऊ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की हरी झंडी के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण की ‘ऑन डिमांड’ टेस्ट की सुविधा शुरू होगी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि सरकार द्वारा अब ऑन डिमाॅड टेस्ट की स्वीकृति भी दे दी गयी हैं।

बिना प्रिस्क्रिप्शन के भी व्यक्ति करा सकेगा जांच

प्रसाद ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में रहा है तो वह अपनी जांच करा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को बाहर जाने के लिए कोविड-19 निगेटिव टेस्ट प्रणाम पत्र के लिए अपनी जांच करा सकता है। एक से ज़्यादा जगह पर जांच कराने के लिए एक ही पहचान पत्र की छायाप्रति देनी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि कोविड टेस्ट तथा निजी चिकित्सालयों की दरे निर्धारित कर दी गई है।

संक्रमण की जांच नीति में एक बार फिर से किया गया  बदलाव

दरअसल, देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच संक्रमण की जांच नीति में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। देश में अब कोविड-19 के लिए टेस्टिंग ऑन डिमांड की इजाजत दे दी है। आईसीएमआर ने कोविड-19 जांच रणनीति के लिए परामर्श जारी की है, जिसमें व्यक्ति की मांग पर संक्रमण की जांच करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, राज्यों को अपने विवेकाधिकार के आधार पर इसमें संशोधन करने की अनुमति भी दी गई है। अब कोई भी अपना कोरोनो वायरस टेस्ट करा सकता है, भले ही उनके पास कोई प्रिस्क्रिप्शन हो या नहीं।

कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से हो रहा

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में 1,50,652 सैम्पल की जांच की गयी, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी प्रयोगशालाओं में आरटी-पीसीआर के माध्यम से 50 हजार से ज़्यादा जांच की गयी। जो देश में सबसे ज़्यादा है।

प्रदेश में अब तक कुल 72,17,980 सैंपल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन 2153 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक कुल 70,409 लोगों ने ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप द्वारा 10,62,965 लोगों को अलर्ट किया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग और सीएम हेल्प लाइन के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गयी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...