back to top

अब ट्रेनों में एसी का सफर होगा सस्ता

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे इस वर्ष कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सस्ते किराए वाले इकोनॉमी एसी-3 टियर कोच लगाने की तैयारी कर रहा है। जैसे-जैसे कोच तैयार होते जाएंगे, वैसे-वैसे ट्रेनों में लगना शुरू हो जाएंगे।
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक कोच इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे मंत्रालय, यात्रियों को सस्ते किराए में एसी क्लास में सफर कराने के लिए ये सब कर रहा है। इसके लिए इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच तैयार कराए जा रहे हैं। ये कोच सामान्य एसी 3 टियर कोच जैसे ही होंगे। योजना के तहत कुछ कोच तैयार कर ट्रेन में लगाने की शुरूआत हो चुकी है। अब वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 806 कोच तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 344, रेल कोच फैक्ट्री में 177 और मॉडर्न कोच फैक्ट्री में 285 कोच बनाए जा रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार मार्च 2022 तक सभी कोच ट्रेनों में लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड से स्वीकृति के बाद और भी इकोनॉमी एसी कोच बनाए जाएंगे। इन कोचों में सामान्य एसी 3 टियर कोच की तुलना में सफर सस्ता होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इकोनॉमी एसी कोच में बर्थ की संख्या अधिक है। सामान्य एसी 3 टियर कोच में 72 बर्थ होती हैं, जबकि नए कोच में 11 अधिक यानि 83 बर्थ होंगी। इसके लिए रेलवे ने सीटों के बीच का गैप थोड़ा कम कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार गैप कम होने से यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा, साइड की बर्थ की लंबाई पहले जैसी ही रखी गई है। अफसरों ने नयी सुविधाओं की भी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच में रीडिंग के लिए पर्सनल लाइट, एसी वेंट्स, यूएसबी पॉइंट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए बेहतर सीढ़ी, खास तरह का नाश्ता टेबल, टॉयलेट में फुट आॅपरेटिंग टैब लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...