back to top

विकास दुबे पर अब ढाई लाख रुपये का इनाम, तीन और पुलिसकर्मी निलंबित

लखनऊ/कानपुर। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर अब पुलिस ने ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश के टोल नाकों पर उसके पोस्टर भी लगाने को कहा गया है। मामले में अब तक चार पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके है। सोमवार को तीन और पुलिस कर्मी निलंबित किए गए। शनिवार को चौबेपुर थानाध्यक्ष को भी निलंबित कर दिया गया था।

पहले दुबे पर पचास हजार रुपये का इनाम था जिसे बाद में बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया और आज इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया गया। दुबे को ढूंढने के लिए 40 थानों की पुलिस की 25 टीमों ने दिन-रात एक कर दिया है। इसके अलावा उप्र एसटीएफ भी अपना काम कर रही है। कानपुर में चौबेपुर के बिकरू में हुई घटना के चार दिन बाद भी पुलिस को दुबे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने सोमवार को भाषा को बताया कि विकास दुबे पर अब ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। इस बाबत एक प्रस्ताव पुलिस महानिदेशक को भेजा गया था जहां से इनाम राशि बढ़ाने की मंजूरी मिल गई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दुबे के बारे में सही जानकारी देगा, उसे इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा पूरे प्रदेश के टोल नाकों पर दुबे के पोस्टर लगाए जाने को कहा गया है।

अग्रवाल ने बताया कि दुबे को ढूंढऩे के लिए 40 पुलिस थानों की 25 टीम लगाई गई हैं जो दिन-रात पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही हैं। इसके अलावा कुछ टीम दूसरे प्रदेशों में भी भेजी गई हैं। जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की सर्विलांस टीमें दुबे के करीबियों के मोबाइल का लगातार सर्विलांस कर रही हैं और उससे कोई भी नाता रखने वाला हर व्यक्ति पुलिस के राडार पर है।

इस बीच, राज्य के पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी ने इस बारे में कहा, हमें जहां भी अपने सूत्रों से या जनता से कोई भी सुराग मिल रहा है, पुलिस टीमें वहां लगातार दबिश दे रही हैं। अभी तक इस मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। तीन पुलिसकर्मी सोमवार को निलंबित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक कुंवरपाल, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव हैं। ये सभी चौबेपुर थाने में तैनात थे।

तीनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अगर जांच के दौरान उनकी भूमिका या साजिश सामने आई तो उनके खिलाफ आगे कार्वाई की जाएगी। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि तीनों पुलिसकर्मी चौबेपुर के थाना प्रभारी विनय तिवारी के साथ विकास दुबे के घर बुधवार को गए थे। स्थानीय कारोबारी राहुल तिवारी की शिकायत पर पुलिस वहां दबिश देने गई थी। राहुल को विकास दुबे ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा था।

उन्होंने कहा कि इस दौरान जब विनय तिवारी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो दुबे ने कथित रूप से विनय तिवारी का मोबाइल छीनकर उसके साथ भी बदसलूकी की थी। उसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई तथा फिर पुलिस घर से चली गई। मुठभेड़ की वारदात के बाद विनय तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर रात कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल हुआ था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...