back to top

लॉकडाउन के दौरान काम नहीं कर पाना तनावपूर्ण रहा : सलमान

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किया गया लॉकडाउन उनके लिए तनावपूर्ण रहा क्योंकि इसके चलते उन्हें जबरन करीब छह महीने की छुट्टी मनानी पड़ी। मार्च में लॉकडाउन लागू होने से पहले सलमान फिल्म राधे की शूटिंग कर रहे थे। अब वह रियल्टी शो बिग बॉस के होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे।

कलर्स चैनल के शो को लेकर आयोजित ऑनलाइन प्रेसवार्ता में खान ने कहा कि अनिवार्य अवकाश के बाद वह काम पर लौटने को लेकर खुश थे। उन्होंने कहा, पिछले छह महीने में काम नहीं करना मेरे लिए सबसे अधिक तनावपूर्ण रहा है। मैंने पिछले 30 वर्षों में भी इतनी छुट्टियां नहीं मनाईं।

हालांकि, मुझे जबरन यह अवकाश लेना पड़ा। 54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इससे पहले उन्होंने साल के अंत में छुट्टी मनाने का निर्णय लिया था लेकिन अब बिग बॉस कार्यक्रम को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के चलते उन्हें इन तय छुट्टियों में कटौती करनी पड़ेगी। लॉकडाउन की घोषणा होने पर सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस चले गए थे। इस पर खान ने कहा कि माता-पिता की सेहत के मद्देनजर उन्होंने यह निर्णय लिया था जोकि उनके साथ बांद्रा के अपार्टमेंट में रहते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...