back to top

अराजकतावादी और आतंकवादी में ज्यादा फर्क नहीं : जावड़ेकर

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने स्वयं को अराजकतावादी बताया था और एक अराजकतावादी और आतंकवादी में बहुत ज्यादा का फर्क नहीं होता है। केजरीवाल को कथित तौर पर आतंकवादी कहने को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद जावड़ेकर ने यह बयान दिया है।

जावड़ेकर ने पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान केजरीवाल के मोगा में खालिस्तान कमांडो फोर्स कमांडर गुरिन्दर सिंह के आवास पर रात भर रूकने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, आप जानते थे कि वह एक आतंकवादी का आवास है। फिर भी आप वहां रुके। आपको और कितने साक्ष्य चाहिए? भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, केजरीवाल अब एकदम मासूम चेहरा करके सवाल कर रहे हैं कि क्या मैं आतंकवादी हूं? आप आतंकवादी हैं और यह साबित करने के लिए बहुत सबूत हैं। आपने खुद ही कहा था कि आप अराजकतावादी हैं। अराजकतावादी और आतंकवादी में ज्यादा फर्क नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) शाहीनबाग का समर्थन कर रही है, जहां असम को आजादी, जिन्ना वाली आजादी के नारे लग रहे हैं। ऐसे नारों का समर्थन करना भी आतंकवाद है। इस संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के साथ खड़े रहे जहां भारत विरोधी नारे लगे और (नारे लगाने वालों के खिलाफ) अभियोजन की मंजूरी भी नहीं दी।

जावड़ेकर ने कहा, 26 जनवरी को आपने धमकी दी कि आप उनके खिलाफ अभियोजन रोक देंगे। आपको और कितने सबूत चाहिए? दिल्ली के लोगों को अब पता है कि आप झूठों के सरदार हैं, आप अराजकतावादी हैं और आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने कहा, आप शाहीनबाग, जेएनयू, वहां हो रही नारेबाजी और ऐसे सभी अराजकतावादियों का समर्थन कर रहे हैं…तब आप निश्चित रूप से एक आतंकवादी हैं। यही आपकी पहचान है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितना भी मासूस चेहरा बना लें।

गुरुवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद वर्मा को केजरीवाल को कथित तौर पर एक आतंकवादी कहने के लिए एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इससे पहले हाल में एक चुनावी सभा में विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए उन पर 96 घंटे (चार दिन) के लिए प्रचार करने पर रोक लगा दी गई थी। केजरीवाल ने बाद में कहा था कि यह दिल्ली के लोगों को निर्णय करना है कि वे उन्हें अपना बेटा, भाई मानते हैं या एक आतंकवादी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...