back to top

लार से पार पाना आसान नहीं, अभ्यस्त होने की कोशिश कर रहा हूं : कुलदीप

लखनऊ। फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव को लगता है कि गेंद को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल करने की बचपन की आदत से एकदम से छुटकारा पाना आसान नहीं है लेकिन अभ्यास के इन दिनों में यह चाइनामैन गेंदबाज कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई नयी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में लगा हुआ है।

अनिल कुंबले की अगुवाई वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति ने हाल में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये लार का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। किसी भी गेंदबाज के लिये इन परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना आसान नहीं होगा और इनमें कुलदीप भी शामिल हैं।

भारत की तरफ से छह टेस्ट और 60 वनडे खेल चुके कुलदीप ने भाषा से साक्षात्कार में कहा, बचपन से गेंद को चमकाने के लिये सभी क्रिकेट खिलाड़ी लार का इस्तेमाल करते है लेकिन अब कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण ऐसा करने पर मनाही हो गयी है, जिससे गेंदबाजो के लिये काफी मुश्किल होगी क्योंकि यह लार लगाने की आदत आज की नही बरसों पुरानी है।

उन्होंने कहा,फिलहाल तो मैं बिना लार लगाये गेंदबाजी करने का प्रयास कर रहा हूं। पर मुझे उम्मीद है कि जब क्रिकेट अपनी पूरी रफ्तार से शुरू हो तो तब तक शायद कोरोना वायरस संक्रमण समाप्त हो जाए या कोई और विकल्प निकल आये। मैं अभ्यास के दौरान अपनी बरसों पुरानी इस आदत को छोड़ने की कोशिश कर रहा हूं।

कुलदीप ने कहा कि क्रिकेटरों को भी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा,मैंने लाकडाउन का पूरी तरह से पालन किया। अब जब लाकडाउन खुल गया तो मैंने कानपुर के लाल बंगले इलाके में रोवर्स मैदान पर अभ्यास आरंभ कर दिया है। मैं अपने कोच कपिल पांडेय के साथ सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक अपनी फिटनेस पर काम करता हूं उसके बाद शाम चार बजे से आठ बजे तक गेंदबाजी का अभ्यास करता हूं।

कुलदीप ने कहा,मैंने एक सप्ताह पहले ही अभ्यास शुरू किया था और मुझे विश्वास है कि जल्द ही मैं पूरी तरह से मैदान में वापसी के लिये तैयार हो जाऊंगा। मैं खुद क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिये बेकरार हूं। इस 25 वर्षीय स्पिनर ने इसके साथ ही कहा कि अगर परिस्थितियां अनकुल रही तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...