back to top

और अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय नहीं करने से मायूस नहीं हूं : श्रुति हासन

चेन्नई। लोकप्रिय अभिनेत्री श्रुति हासन ने कहा है कि वह बॉलीवुड की और अधिक फिल्मों में अभिनय नहीं करने से परेशान और मायूस नहीं हैं। उन्होंने 2009 में हिंदी फिल्म लक से उन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण किया था। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म बहन होगी तेरी साल 2017 में रिलीज हुई थी।

बहुमुखी अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपना मुकाम स्थापित किया है और तमिल तथा तेलुगु भाषा में कई कामयाब फिल्में दीं हैं। उनसे पूछा गया कि क्या और अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय नहीं कर पाने के कारण वह निराश हैं तो अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं निराश नहीं हूं। मैं उन सभी फिल्मों के लिए खुश हूं जो मैंने सभी भाषाओं में की हैं।’ वह लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील के बाद सेट पर वापस आ गई हैं लेकिन उन्हें यह सब अब अजीब सा लग रहा है।

श्रुति हासन ने कहा, ‘यह निश्चित तौर पर अजीब सा अनुभव है। करीब छह महीने तक अकेले रहने के बाद पहले मैंने एक लघु फिल्म के लिए शूटिंग की।’ उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर मेरा मानना है कि हम सुरक्षा की व्यवस्था में सुधार कर सकते हैं, खासकर फिल्म के सेट पर जहां बड़ी संख्या में लोग होते हैं।’ अभिनेत्री हैदराबाद में तेलुगु फिल्म क्रैक की शूटिंग कर रही हैं। गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित फिल्म में रवि तेजा मुख्य किरदार में हैं।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...