back to top

उत्तर कोरिया ने बड़े हथियारों से लैस क्रूज मिसाइलों का किया परीक्षण, लगातार परीक्षण से बढ़ा तनाव

सियोल। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने नए प्रकार की विमान रोधी मिसाइल के साथ ही ऐसी क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है जो नए बड़े हथियारों से लैस है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में शनिवार को यह रिपोर्ट तब आयी है जब एक दिन पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उसने उत्तर कोरिया द्वारा पश्चिमी तट पर समुद्र में कई क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का पता लगाया है। यह 2024 में इस तरह के हथियारों का देश का चौथे चरण का परीक्षण है।

उत्तर कोरिया के परीक्षण की तस्वीरों से पता चलता है कि कम ऊंचाई पर उड़ने वाली क्रूज मिसाइल ने समुद्र तट पर बने एक लक्ष्य को भेदा और एक अन्य मिसाइल को जमीन से छोड़े जाने के बाद हवा में उड़ते हुए देखा गया। क्रूज मिसाइलों के बड़े हथियारों से लैस होने की घोषणा करते हुए उत्तर कोरिया इस बात पर जोर देने का प्रयास कर सकता है कि ये मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस हैं।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने यह नहीं बताया कि कितनी मिसाइलों का परीक्षण किया गया और न ही उनके प्रदर्शन का विवरण दिया। एजेंसी ने बताया कि ये परीक्षण सैन्य विकास के लिए सामान्य गतिविधियां हैं और इससे पड़ोसी देशों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है।विश्लेषकों का कहना है कि विमान रोधी मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में उत्तर कोरिया को रूस के साथ बढ़ते सैन्य सहयोग से लाभ मिल सकता है।

उत्तर कोरिया ने जनवरी में पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली एक नयी क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था जिसे उसके नेता किम जोंग उन ने परमाणु सशस्त्र नौसेना बनाने के उनके लक्ष्यों की ओर एक सार्थक कदम बताया था।किम ने हाल के महीनों में अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान से बढ़ते खतरे का दावा करते हुए परमाणु सशस्त्र नौसेना बनाने के प्रयासों पर जोर दिया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...