back to top

नोएडा के दो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, अस्पताल से छुट्टी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों को सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल के निदेशक डाक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि दो लोगों को 19 तथा 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जांच में दोनों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। स्थिति में सुधार को देखते हुए पहली बार 27 मार्च को इनका सैंपल लिया गया, जबकि दूसरी जांच रविवार को हुई। दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आईं हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मरीजों को संक्रमण मुक्त मानते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि इन लोगों को अपने घर पर 14 दिन तक अलग रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कुछ और मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें आशा है कि जल्द ही उनकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी। अब तक जिले में 5 मरीज उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

जिम्स अस्पताल में 18 संक्रमितों का इस समय उपचार चल रहा है। अस्पताल में सोमवार को 43 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई, अब तक यहां पर कुल 470 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...