back to top

मणिपुर में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं: अधिकारी

इंफाल। मणिपुर सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) और पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। सरकार ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि राज्य में खाना पकाने की गैस की कमी के दावे भ्रामक हैं।शुक्रवार देर रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंफाल स्थित इंडियन आॅयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने पुष्टि की है कि राज्य में एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

इसमें कहा गया है,आईओसीएल ने स्पष्ट किया है कि पिछले कुछ दिनों से एलपीजी वितरण में आई अस्थायी रुकावट अखिल भारतीय स्तर पर डिलीवरी आॅथेंटिकेशन कोड (डीएसी) प्रणाली में एक तकनीकी समस्या के कारण थी। यह समस्या अब हल हो चुकी है और इसका राज्य में एलपीजी के भंडार की स्थिति से कोई संबंध नहीं था। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, यह देखा गया है कि कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता और कुछ लोग राज्य में एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कथित या संभावित कमी केबारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। ऐसे दावे उपभोक्ताओं और आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं और एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों की अनावश्यक जमाखोरी न करें।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...