back to top

चीनी राष्ट्रपति से बात करने की कोई योजना नहीं है : ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन में विभिन्न मुद्दों पर वाक् युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बातचीत की उनकी कोई योजना नहीं है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार के प्रश्न के उत्तर में कहा, नहीं, मैंने उनसे बात नहीं की है। उनसे बात करने की मेरी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कोरोना वायरस को चीन से बाहर फैलने से रोकने में उसकी नाकामी पर आक्रोश जताते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम संक्रमण को छिपाने और इसे दुनियाभर में फैलाने के लिए चीन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हैं। इसे रोका जा सकता था। उन्हें इसे रोकना चाहिए था। वह इस मुद्दे पर चीन का पक्ष लेने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर भी बरसे।

 वे वास्तव में चीन की कठपुतली थे : ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वे वास्तव में चीन की कठपुतली थे। ट्रंप ने हांगकांग के विशेषाधिकारों और उसके साथ आर्थिक व्यवहार समाप्त किये जाने के बाद संवाददाताओं से बात की। उन्होंने एक कानून पर भी हस्ताक्षर किये जो अमेरिकी सरकार को हांगकांग की आजादी में दखल देने में शामिल रहने वाले लोगों और इकाइयों पर प्रतिबंध की अनुमति प्रदान करता है।

बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर पर अपने दावे को खारिज करने के अमेरिका के हाल ही में किए गए प्रयासों की निंदा की है। उसने चीनी अधिकारियों पर अमेरिकी वीजा पाबंदियों के बदले में वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटरों और प्रतिनिधियों को प्रतिबंधित किया है। ट्रंप ने चीन पर नरम रुख अपनाने के लिए अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, मेरे प्रशासन ने चीन एवं यूरोप से आने वाले लोगों के प्रवेश पर बहुत जल्द प्रतिबंध लगाकर लोगों की जिंदगियां बचार्इं। मैं चाहता हूं कि हर कोई यह जान ले कि हम चीनी वायरस से लड़ने और अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए संघीय सरकार की सभी शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपरेशन वार्प स्पीड के जरिए हम रिकॉर्ड वक्त में टीका बना देंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...