back to top

केंद्र की अनुमति से ज्यादा दिल्ली में राहत नहीं दी जाएगी : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने दिशानिर्देशों में जो सुझाव दिए हैं, उनसे ज्यादा दिल्ली में लॉकडाउन में ढील नहीं दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार का सारा ध्यान राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों को कम करने पर है।

वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हम मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। हमें दिल्ली में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या को कम करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने होंगे।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन के दौरान तीन मई तक आस पड़ोस की दुकानों को खोलने को लेकर केंद्र के दिशा-निर्देशों को लागू कर रही है।

केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी बाजार या मॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कोविड-19 निषिद्ध जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा, “सरकार यथा स्थिति बनाए रखेगी और तीन मई तक लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील नहीं देगी, सिवाय उनके जिनकी अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस किसी भी धर्म में भेद नहीं करता है। उन्होंने कहा, “हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। मुस्लिम के प्लाज्मा का इस्तेमाल हिन्दू मरीज के इलाज के लिए किया जा सकता है और हिंदू के प्लाज्मा का उपयोग मुस्लिम के उपचार के लिए किया जा सकता है।”

केजरीवाल ने कहा कि “प्लाज्मा थेरेपी से सकारात्मक संकेत मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी के बाद उस मरीज की हालत में सुधार हुआ है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।” उन्होंने अपील की कि जो लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो गए हैं वे अपने प्लाज्मा का दान करने के लिए आगे आएं।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 111 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के 2625 मामले हो गए। इस वायरस ने 54 लोगों की जान ले ली है।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...