back to top

कोई भी प्रवासी पैदल न आने पाये : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने रविवार को निर्देश दिए हैं कि अन्य राज्यों में प्रवासियों को पैदल न आने दिया जाये। अगर कोई प्रवासी पैदल आते हुये पाया जाता है, तो उसे आवश्यक जांच के उपरान्त क्वारंटाइन में रखा जाये। कोविड-19 से बचाव एवं संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये अन्य प्रदेशों से आ रहे प्रवासियों के लिये रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर चिकित्सा टीम, सुरक्षा एवं पेयजल सहित आवश्यक सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें।

मुख्य सचिव ने सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद निर्देश दिए हैं कि घर लौट रहे प्रवासियों को जरूरी जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी व्यवस्था की जाये। इन व्यक्तियों की जांच एवं क्वारंटाइन आदि किये जाने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्गत विस्तृत निदेर्शों का पालन सुनिश्चित किया जाये।

तिवारी ने कहा कि जिलाधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर सारे क्वारंटाइन्स होम्स, निराश्रित गृहों एवं कम्युनिटी किचन में पूर्ण स्वच्छता तथा भोजन आदि की उच्च स्तरीय गुणवत्ता सुनिश्चित करायें। इस सम्बन्ध में पर्याप्त धनराशि जिलों को शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा चुकी है।

मुख्य सचिव ने कहा कि सब्जी आदि की मंडियां खुले क्षेत्र में लगायी जायें और सोशल डिस्टेन्सिंग का पूर्ण रूप से पालन हो एवं इन्हें पूरे दिन में 10 से 12 घण्टे तक खोला जाये। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को ‘आरोग्य सेतु’ एप को डाउनलोड करने के लिये प्रेरित किया जाये और इसके लिए समर्पित (डेडिकेटेड) टीम का गठन किया जाये। राशन की दुकानों पर ई-पॉस मशीन निरन्तर क्रियाशील रहे। गौ-संरक्षण केन्द्रों पर आवश्यक भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...