back to top

विश्व क्रिकेट में कोई भी कप्तान बुमराह को शुरूआती स्पैल में दो ओवर नहीं देगा : गंभीर

नई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे वनडे में शुरूआती स्पैल में केवल दो ओवर देकर रणनीतिक चूक की जो दुनिया में कोई और कप्तान नहीं करेगा। सिडनी में दूसरे वनडे में भारत को 51 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

गंभीर को लगता है कि दोनों टीमों के बीच अभी तक अंतर यही था कि आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने पहले दो वनडे में अपने सबसे सफल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का इस्तेमाल बखूबी किया। गंभीर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के मैच डे हिंदी में कहा, मुझे यह समझने में मुश्किल हो रही है कि अगर आपके पास जसप्रीत बुमराह जैसी काबिलियत का गेंदबाज है तो आपने उसे शुरूआत में केवल दो ही ओवर दिए। यह रणनीतिक भूल ही नहीं बल्कि बहुत बड़ी गलती है।

उन्होंने कहा, मैं बुमराह और मोहम्मद शमी के पांच-पांच ओवर के स्पैल की उम्मीद कर रहा था ताकि वे विकेट हासिल करने की कोशिश करते। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी कप्तान ऐसा होगा जो नई गेंद से जसप्रीत बुमराह को दो ओवर देगा। आस्ट्रेलिया के तीन शीर्ष बल्लेबाज आरोन फिंच, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की और गंभीर को लगता है कि अगर किसी गेंदबाज के पास इन तीनों को आउट करने का मौका था तो यह बुमराह के पास ही था।

उन्होंने कहा, फिंच, वार्नर और स्मिथ, शीर्ष तीन बल्लेबाज अपनी शानदार फार्म में तो इनका विकेट लेने का सर्वश्रेष्ठ मौका किसके पास होगा? जसप्रीत बुमराह के पास। और आप उसे दो ही ओवर देते हो और 10 ओवर के बाद उसे लाते हो, जब गेंद पुरानी हो चुकी है और तब आप उससे इन परिस्थितियों में विकेट चटकाने की उम्मीद करते हो। वह भी इंसान है। इसके बाद उन्होंने उदाहरण दिया कि फिंच ने किस तरह पहले दो मैचों में हेजलवुड का इस्तेमाल किया।

RELATED ARTICLES

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...