back to top

नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्होंने अगस्त 2018 से जुलाई 2019 के बीच बिहार के राज्यपाल के रूप में भी सेवा दी थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शोक संदेश में कुमार ने कहा कि टंडन लोकप्रिय नेता, प्रभावी प्रशासक और विख्यात शिक्षाविद थे। कुमार ने भगवान से पार्थना की है कि भगवान शोकाकुल परिवार को शक्ति और संबल प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस, 38 लोग घायल

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार देर रात एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई...

सुल्तानपुर लूटकांड मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ। सुल्तानपुर में 28 अगस्त को जौहरी की दुकान में दिनदहाड़े डकैती करने के एक आरोपी को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने स्थानीय पुलिस...

कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है…महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, टुकड़े-टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी वर्धा (महाराष्ट्र) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शुक्रवार...

Latest Articles