back to top

निकहत, सोलंकी को बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट में कांस्य पदक

नई दिल्ली. भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन (51 किग्रा) और गौरव सोलंकी (57 किग्रा) को इस्तांबुल में चल रहे बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा। एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता निकहत ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में रूस की 2019 की विश्व चैंपियन पेल्टसेवा इकटेरिना और क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की दो बार की विश्व चैंपियन नजीम कजाइबे को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की थी।

सेमीफाइनल में उन्हें विश्व चैम्पियनशिप 2019 की रजत पदक विजेता तुर्की की बुसेनाज कैकिरोगलु से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती दौर में दोनों मुक्केबाजों ने संयम के साथ खेला लेकिन बाद के दौर ने उनके हमले में तेजी आई। बुसेनाज को हालांकि, घरेलू माहौल का फायदा मिला और उसने सर्वसम्मति से जीत हासिल की।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सोलंकी को अर्जेंटीना के निर्काे क्युलो ने 5-0 से हराया। पिछले मुकाबले में स्थानीय मुक्केबाज अयकोल मिजान को पराजित करने वाले सोलंकी ने इस मुकाबले में भी सटीक पंच के साथ अच्छी शुरूआत की लेकिन वह इसे आखिरी तक जारी नहीं रख सके। टूर्नामेंट में भारत का सफर दो कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...