back to top

नए साल के पहले दिन बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 14,000 अंक के पार

मुंबई। नए साल के पहले दिन बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को रिकार्ड ऊंचाई पर जबकि एनएसई निफ्टी पहली बार 14,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। आईटी, वाहन और दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को यह 117.65 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,868.98 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। यह लगातार आठवां कारोबारी सत्र है जब सूचकांक मजबूत हुआ और 22 दिसंबर से इसमें करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.75 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 14,018.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, निफ्टी 14,049.85 जबकि सेंसेक्स 47,980.36 की रिकार्ड ऊंचाई को छू गया था।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी में सर्वाधिक 2.32 प्रतिश्त की तेजी आई। इसके अलावा टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल में भी अच्छी तेजी रही। टीसीएस ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की आठ जनवरी को बैठक होगी जिसमें वित्तीय परिणाम को मंजूरी दी जाएगी और शेयरधारकों को तीसरा अंतरिम लाभांश दिए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस घोषणा के बाद कंपनी का शेयर 2.02 प्रतिशत मजबूत हुआ।

अन्य आईटी कंपनियों में टेक महिंद्रा 0.23 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.36 प्रतिश्त और एचसीएल टेक 0.43 प्रतिशत मजबूत हुए। डा. रेड्डीज, एल एंड टी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी तेजी रही। दिसंबर में बिक्री अच्छी रहने से वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की बिक्री दिसंबर 20 प्रतिशत बढ़ी।

कंपनी का शेयर 0.53 प्रतिशत जबकि बजाज ऑटो 1.03 प्रतिशत मजबूत हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.62 प्रतिशत की तेजी आई। हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में मुनाफावसूली के कारण क्रमश: 1.36 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें टाइटन, बजाज, फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी शामिल हैं।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 895.44 अंक यानी 1.90 प्रतिशत जबकि निफ्टी 269.25 अंक यानी 1.95 प्रतिशत मजबूत हुए। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, जीएसटी संग्रह में उछाल के साथ नए साल के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। हमने कंपनियों के तिमाही नतीजे से पहले कुछ शेयरों के प्रति निवेशकों का आकर्षण देखा। उन्होंने कहा, टीसीएस की अगुवाई में तेजी आई जबकि वाहन कंपनियों ने उसे गति दी। कई वाहन कंपनियों ने दाम बढ़ाए जाने की शुक्रवार को घोषणा की।

इस बीच, जीएसटी संग्रह दिसंबर में रिकार्ड 1.15 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह त्योहारों के दौरान मांग बढऩे और अर्थव्यवस्था में तेजी को बताता है। वर्ष 2020 में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आई। सेंसेक्स 15.7 प्रतिशत जबकि निफ्टी 14.9 प्रतिशत मजबूत हुआ। शेयर बाजारों में तेजी का मुख्य कारण एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) का पूंजी प्रवाह है।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थाई आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने गुरुवार को 1,135.59 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बृहस्पतिवार को रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। पिछले साल एस एंड पी 500 सूचकांक 16.3 प्रतिशत, नैसदैक 43.6 प्रतिशत और डो जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 7.2 प्रतिशत मजबूत हुए। शुक्रवार को नए साल के मौके पर ज्यादातर वैश्विक बाजार बंद रहे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...