back to top

हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर से संबंधों के मामले में एनआईए करेगी जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायक से पूछताछ

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर नवीद बाबू से संबंधों के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद से पूछताछ करेगी। नवीद को जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवीद ने दावा किया है कि वह राशिद के संपर्क में था। अवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता और राशिद इंजीनियर के नाम से जाने जाने वाले राशिद ने उत्तर कश्मीर के लंगेट से 2014 विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों संबंधी एक मामले में नौ अगस्त को उसे गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी राशिद को समन जारी करने को लेकर पेशी वारंट हासिल करने के लिए अदालत के पास जाएगी ताकि पूर्व विधायक के नवीद से संबंध के बारे में पूछताछ की जा सके। वह छह फरवरी तक एनआईए की हिरासत में है। नवीद को 11 जनवरी को दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था। नवीद का पूरा नाम सैयद नवीद मुश्ताक अहमद है। सिंह नवीद समेत दो अन्य लोगों को कश्मीर घाटी से कथित रूप से बाहर ले जा रहा था। पीटीआई भाषा ने पिछले सप्ताह खबर दी थी कि नवीद ने पूछताछ के दौरान कहा था कि वह एक पूर्व विधायक के लगातार संपर्क में था।

अधिकारियों के मुताबिक नवीद ने दावा किया है कि उत्तरी कश्मीर में आतंकवादियों का मजबूत ठिकाना बनाने के लिए वह पूर्व विधायक के नियमित संपर्क में था और छिपने के संभावित इलाके की तलाश कर रहा था। अधिकारियों ने राशिद से पूछताछ की आवश्यकता को सही बताते हुए कहा कि यह निश्चित ही एक गंभीर अपराध है और इसकी गहन जांच किए जाने की आवश्यकता है।

दविंदर सिंह और नवीद के अलावा खुद को वकील बताने वाले इरफान शफी मीर और रफी अहमद राठेर को काजीगुंड में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया था। बाद में 23 जनवरी को नवीद के भाई सैयद इरफान अहमद को भी पंजाब से लाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। नवीद अपने भाई के लगातार संपर्क में था और उसने उससे कश्मीर की कड़ाके की ठंड से बचने के लिए चंडीगढ़ में रहने की व्यवस्था करने को कहा था। दविंदर सिंह ने पिछले साल भी बाबू को जम्मू लाने और आराम एवं स्वास्थ्य लाभ के बाद शोपियां वापस लौटने में मदद की थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...