back to top

घायल छात्रों के बयान दर्ज करने के लिए एनएचआरसी टीम ने जामिया का किया दौरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एनएचआरसी की एक टीम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में पिछले महीने पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए छात्रों के बयान दर्ज करने के लिए मंगलवार को वहां का दौरा किया।

सूत्रों ने बताया कि जामिया मिल्लिया परिसर में हिंसा की जांच के लिए एक टीम भेजने के बाद आयोग ने 17 जनवरी तक मामले की आगे की जांच करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 35-40 छात्र एनएचआरसी की टीम के समक्ष अपने बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुए।

आयोग ने एसएसपी मंजिल सैनी के नेतृत्व में एक टीम इस बात की जांच करने के लिए नियुक्त की है कि क्या विश्वविद्यालय परिसर में हुई घटनाओं में मानवाधिकार हनन हुआ है। एक सूत्र ने कहा, मौके पर जाकर जांच करने के बाद एनएचआरसी ने जामिया घटना की आगे की जांच करने का फैसला किया है। आएाग की टीम 14 से 17 जनवरी तक जांच करेगी।

एनएचआरसी के मुताबिक उसने दिसंबर में शिकायतें प्राप्त की, जिनमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने छात्रों को अवैध रूप से हिरासत में लिया और घायल छात्रों को पुलिस थाने में कानूनी एवं चिकित्सा सुविधाएं नहीं हासिल करने दी, जिसके बाद आयोग ने एक मामला दर्ज किया था और एक जांच टीम नियुक्त की गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...