back to top

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री आज रात नौ बजे लेंगे शपथ

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान को दल का नेता चुना गया और वह आज रात नौ बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि आज रात केवल मुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे, उनके मंत्रिमंडल के किसी अन्य सदस्य को शपथ नहीं दिलाई जाएगी।

शर्मा ने यहां मीडिया से कहा, कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर तत्काल भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव का निर्णय लिया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिले और वह सरकारी तंत्र का प्रभावी उपयोग कर इस महामारी से सही तरीके से निपटे। उन्होंने बताया कि पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेस के जरिए भोपाल में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सभी विधायकों से अनुरोध किया है कि अकेले आएं, किसी को भी साथ लेकर ना आएं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक सभी उपाय, जैसे मास्क, सेनेटाइजर, बैठने के दौरान डेढ़ मीटर की दूरी आदि का शपथ ग्रहण समारोह में पूरा ध्यान रखा जाएगा।

शर्मा ने कहा, हमने विधायकों से कहा है कि आप किसी प्रकार के अपने सहयोगी, स्टाफ, गनमैन को लेकर न आएं। उन्होंने बताया कि इन विधायकों के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है और शपथ ग्रहण के दौरान राजभवन से भी ऐसी ही व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

कोरोना वायरस संक्रमण के के संदर्भ में उन्होंने कहा, अभी जरूरी यह है कि सरकारी अमले और प्रशासन को संभाला जाए। इसलिए केन्द्रीय नेतृत्व ने तत्काल विधायक दल के नेता के चुनाव का फैसला लिया। जब उनसे सवाल किया गया कि सरकार बनने के बाद पहली चुनौती क्या होगी, शर्मा ने कहा, पहली चुनौती कोरोना से निपटने की होगी। इसे मध्यप्रदेश से भगाना है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...