किसानों की जमीन हड़पने की साजिश का हिस्सा हैं नए कृषि कानून : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए कृषि कानूनों को किसानों की जमीन हड़पने की साजिश का हिस्सा करार देते हुए मंगलवार को कहा कि देश के किसान इस बात को अच्छी तरह समझ रहे हैं।

अखिलेश ने ट्वीट किया, आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि क़ानून की आड़ में किसानों की ज़मीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं। उन्होंने कहा, हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करने वाली संरचना बची व बनी रहे।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा हाल में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान देश में जगहजगह प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का परिणाम बताते हुए सोमवार को वाराणसी में कहा था कि किसानों के साथ हमेशा छल करने वाले लोग कृषि कानूनों के बारे में किसानों को बरगला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अलीगढ़ में मुंडन समारोह के दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर मेहमान की गोली मारकर की हत्या

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मुंडन समारोह के दौरान...

पत्नी के धक्का देने से छत से गिरकर पति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की कांशीराम कॉलोनी में कथित तौर पर पत्नी के धक्का देने से छत से गिरकर पति की मौत...

बस्ती : घर में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला और दो बच्चों की मौत

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के हरैया कस्बे में रविवार तड़के एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से एक महिला और...

Latest Articles