back to top

चक्रवात अम्फान, कोविड-19 का मुकाबला करेगी एनडीआरएफ टीम

नई दिल्ली। कोविड-19 और चक्रवात अम्फान की दोहरी चुनौतियों का सामना करने के लिए एनडीआरएफ ने अपनी टीम की संख्या 20 और बढ़ाकर 37 कर ली है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के निदेशक एस. एन. प्रधान ने कहा कि बल सभी उपकरणों और सामान के साथ उत्पन्न हो रही स्थिति का सामना करने को तैयार है, जिसके लिए मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज शाम तक चक्रवात प्रचंड तूफान का रूप ले सकता है और कुछ समय तक ऐसा ही रहेगा।

प्रधान ने एक वीडियो संदेश में कहा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एनडीआरएफ ने कुल 37 टीमों को तैनात किया गया है, जिसमें से 20 काम में जुट गए हैं और अन्य 17 पूरी तरह तैयार हैं। एनडीआरएफ ने रविवार को इस अभियान के लिए 17 टीमों को निर्धारित किया था। एक टीम में करीब 45 कर्मी होते हैं। डीजी ने कहा कि इन्हें पश्चिम बंगाल के सात और ओडिशा के छह जिलों में तैनात किया गया है।

प्रधान ने कहा, चक्रवात अम्फान के कोविड-19 संकट के दौरान आने से चुनौती दोहरी हो गई है। इसलिए हम दोहरी चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इन क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के तहत स्थानीय लोगों को चक्रवात और कोरोना वायरस के बारे में बताया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने पहले बताया था कि चक्रवाती तूफान अम्फान सोमवार शाम तक विकराल रूप धारण कर सकता है और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकारों को जारी परामर्श में कहा कि अम्फान अब दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों और पास की मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चक्रवात के कारण पैदा हो रही स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज शाम एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...