back to top

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में राजग को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा : शाह

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल बनाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन में राज्य जंगल राज से निकलकर जनता राज में पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विधानसभा चुनाव में गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा।

एक वर्चुअल रैली के जरिए बिहार के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह (राजद) सत्ता में थी तो राज्य की आर्थिक संवृद्धि दर केवल 3.9 प्रतिशत थी लेकिन राजग के कार्यकाल में यह बढ़कर 11.3 प्रतिशत हो गई। उन्होंने राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य लालटेन राज से एलईडी राज की तरफ बढ़ा।

शाह ने कहा कि इस वर्चुअल रैली का बिहार के चुनाव प्रचार से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में लोगों के साथ जुडऩा है। उन्होंने कहा, इस रैली का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत अभियान से लोगों को जोडऩा है और भाजपा इस तरह की 75 सभाएं करेगी। शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जद (यू)-भाजपा के शासन के दौरान बिहार जंगल राज से निकलकर जनता का राज में आ गया है। थाली बजाकर उनकी रैली के खिलाफ विरोध करने वाले राजद पर निशाना साधते हुए शाह ने पूछा क्या किसी ने उन्हें रैली आयोजित करने से रोका है।

उन्होंने कहा कि यद्यपि विपक्षी नेताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश को एकजुट करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों को राजनीतिक प्रचार कहकर खारिज किया, लेकिन देश उनके साथ खड़ा रहा और उनकी अपीलों का पालन किया। शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 1.25 करोड़ प्रवासियों को सुरक्षित ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को 70 वर्षों में छूने की हिम्मत नहीं की गई, उनका मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में समाधान किया गया।

उन्होंने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और तीन तलाक के खिलाफ कानून का जिक्र किया। महामारी से निपटने के लिए मोदी सरकार द्वारा गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी कदमों का हवाला देते हुए शाह ने पूछा कि विपक्ष ने राजनीति करने के अलावा उनके लिए क्या किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...