back to top

नक्सलियों को जड़ से उखाड़कर ही रहेंगे : बघेल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 17 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और राज्य से नक्सलियों को जड़ से उखाड़कर फेंका जाएगा।

सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, मिनपा गांव के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। हमारे जवान बहादुरी से लड़े हैं। मुझे उन पर बेहद गर्व है। बघेल ने कहा कि जवानों ने लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की आहुति दी है। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायल जवानों से उन्हें जानकारी मिली है कि मुठभेड़ के दौरान अनेक नक्सली भी लगातार गिरते रहे। शहीद उन्होंने कहा कि जवानों के परिवार के साथ छत्तीसगढ़ सरकार खड़ी हुई है और वह हर परिस्थति में उनका सहयोग करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक यह समस्या समाप्त नहीं हो जाती है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी और हम नक्सलियों को जड़ से उखाड़ कर रहेंगे।

उन्होंने कहाकि डीआरजी, एसटीएफ और अर्द्धसैन्य बल नक्सलियों का मुकाबला करते रहेंगे। रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की रणनीति में कोई कमी नहीं है और न ही सूचनातंत्र में कोई चूक हुई है। बघेल ने कहा कि नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षा बलों के जवानों को रवाना किया गया था। नक्सली पहाड़ में थे और सुरक्षा बल के जवान मैदान में थे।

यदि जवान पहाड़ में होते तब नक्सलियों को ज्यादा नुकसान होता। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के मिनपा गांव के करीब नक्सलियों ने शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 15 जवान घायल हो गए थे तथा 17 जवान लापता हो गए थे। रविवार को लापता जवानों के शव बरामद किए गए। शहीद जवानों में 12 डीआरजी के जवान शामिल हैं।

यह पहली बार है कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डीआरजी के जवानों पर बड़ा हमला हुआ है। डीआरजी के ज्यादातर जवान बस्तर क्षेत्र से हैं तथा इनमें कई आत्मसमर्पित नक्सली हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच अन्य शहीद जवानों में एसटीएफ के प्लाटून कमांडर गीतराम राठिया और सहायक प्लाटून कमांडर नारद निषाद शामिल हैं। शहीद 17 जवानों में से 10 सुकमा जिले के अलग अलग गांवों से हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...