back to top

नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं, सरकार की कोशिशों से वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हो रहा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश भर के नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं तथा केंद्र और राज्य सरकारों की मिली-जुली कोशिशों से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का खात्मा मुमकिन हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज को दूसरे अन्य समाजों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा,छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में लोग वामपंथी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की मिली-जुली कोशिशों से इस वामपंथी उग्रवाद का खात्मा मुमकिन हो रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस लक्ष्य को पाने के लिए कई कदम उठा रही हैं, यह संतोषजनक बदलाव है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए बस्तर ओलंपिक्स (बस्तर में खेल प्रतियोगिता) में एक लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जो बहुत खुशी की बात है।मुर्मू ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि जनजाति महानायकों के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ के लोग एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में अपना कीमती योगदान देंगे।

उन्होंने कहा,महिलाएं समाज की धरोहर हैं और जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो समाज आगे बढ़ता है। राष्ट्रपति भवन में भारतीय महिला विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम के साथ हाल ही में हुई मुलाकात को याद करते हुए मुर्मू ने आदिवासी महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ की तारीफ की, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से टीम में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि क्रांति का राष्ट्रीय टीम तक का सफ चुनौतियों से भरा था लेकिन वह हिम्मत और लगन की एक प्रेरणा देने वाली मिसाल बनकर उभरीं।

मुर्मू ने कहा, क्रांति गौड़ ने देश भर की महिलाओं खासकर आदिवासी समाज की बेटियों के लिए कड़ी मेहनत और पक्के इरादे की एक क्रांतिकारी मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों को खत्म होने के बजाय बचाया जाना चाहिए और बढ़ावा दिया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समुदायों ने हमेशा खेलों में गहरी दिलचस्पी और प्राकृतिक प्रतिभा दिखायी है तथा उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए इस ताकत को बढ़ाते रहना चाहिए। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...