back to top

तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय बने नटराजन

ब्रिसबेन। आस्ट्रेलिया में नेट गेंदबाज के तौर पर आए तेज गेंदबाज थंगारासु नटराजन शुक्रवार को एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। तमिलनाडु के इस 29 वर्षीय क्रिकेटर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट में प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह मिली। उन्होंने दो दिसंबर को कैनबरा में दूसरे एक दिवसीय मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। भारत ने वह मैच 13 रन से जीता था। नटराजन ने दस ओवर में 70 रन देकर दो विकेट लिए थे।

इसके बाद तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसमें उन्होंने छह विकेट लिए थे। भारत ने वह श्रृंखला 2.1 से जीती। आईसीसी ने ट्वीट किया, टेस्ट क्रिकेट में स्वागत है। थंगारासु नटराजन एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय बने। तमिलनाडु के इस तेज गेंदबाज की मां दिहाड़ी मजदूर का काम कर करती थी।

उन्होंने टेस्ट पदार्पण के पहले दिन 20 ओवर में 63 रन देकर दो विकेट लिए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट किया, सपने पूरे होते है। भारतीय टीम के 300वें खिलाड़ी बने नटराजन के लिए एक आदर्श तिहरा। उनके लिए इससे बेहतर स्थिति नहीं हो सकती थी। नाटू (नटराजन) अब तीनों प्रारूप के खिलाड़ी बन गए है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...