back to top

भगवान राम का नाम भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में लिया जाएगा: शाह

घाटाल (पश्चिम बंगाल)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह राज्य में लोगों को जय श्री राम का उद्घोष नहीं करने दे रही हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि अगर राम का नाम भारत में नहीं लिया जा सकता, तो क्या पाकिस्तान में लिया जाएगा।

चुनावी सभा को यहां संबोधित कर रहे शाह ने कहा कि…

एक चुनावी सभा को यहां संबोधित कर रहे शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव राज्य में लोकतंत्र बहाल करने के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां 42 लोकसभा सीटों में से 23 से अधिक सीटें जीतेगी। शाह ने कहा, भगवान राम भारत की संस्कृति का हिस्सा हैं… क्या कोई उनका नाम लेने से किसी को रोक सकता है? मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि अगर श्रीराम का नाम भारत में नहीं लिया जाएगा तो क्या यह पाकिस्तान में जपा जाएगा।

राशि जनता तक पहुंचने के बजाय सिंडिकेट को पहुंच गई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह नजर आ रहा है कि बनर्जी शनिवार को पश्चिम मिदनापुर जिले में एक जगह पर अपनी कार रोकती हैं और वहां जय श्री राम का उद्घोष कर रहे कुछ लोगों को खदेड़ती हैं। मुख्यमंत्री का काफिला उसी इलाके से होकर गुजर रहा था। शाह ने दावा किया, नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल को 4,24,800 करोड़ रुपए दिए लेकिन यह राशि जनता तक पहुंचने के बजाय सिंडिकेट को पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग-2 सरकार में राज्य को सिर्फ 1,32,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। पश्चिम मिदनापुर जिले के केशियारी में एक अन्य चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कह कर क्या गलत किया कि बोफोर्स घोटाला राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ था। भाजपा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में एक रैली में मोदी द्वारा कथित तौर पर की गई कुछ टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे। मोदी ने कहा था कि राजीव गांधी का जीवन भ्रष्टाचारी नंबर 1 के रूप में खत्म हुआ।

राहुल बाबा कहते हैं कि उनके पिता का अपमान हुआ है

उन्होंने कहा, राहुल बाबा कहते हैं कि उनके पिता का अपमान हुआ है। क्या जो भी हुआ, उसे याद करना अपमान है ? शाह ने राहुल गांधी से यह भी पूछा कि क्या बोफोर्स घोटाला, भोपाल गैस त्रासदी, श्रीलंका में शांतिसैनिकों को भेजने की भूल या कश्मीरी पंडितों का नरसंहार प्रधानमंत्री रहते हुए उनके पिता के कार्यकाल में 1984 से 1989 के दौरान नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और महागठबंधन में उसकी सहयोगी पार्टियों ने 51 अलग-अलग मौकों पर मोदी को अपशब्द कहे हैं। भाजपा प्रमुख ने बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों को देश से निकालने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्घता दोहराई।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...