back to top

नमामि गंगे अभियान से गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता सुधरी : शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के नमामि गंगे अभियान से गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता सुधरी है। शाह ने कहा कि देश की अति महत्वपूर्ण नदियों में एक गंगा को स्वच्छ बनाने की यह परियोजना सफल रही है और सरकार देश की अन्य नदियों को साफ करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर ऐसी ही अन्य पहल करेगी।

शाह गंगा आमंत्रण अभियान के सहभागियों के स्वागत समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह उत्तराखंड के देवप्रयाग से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक करीब नदी में 2510 किलोमीटर की दूरी तय करने का महीने भर का खुले पानी में राफ्टिंग और कायकिंग (छोटी नाव से नौकायन) अभियान था।

यह कार्यक्रम पिछले साल 10 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चला था और नौसेना, वायुसेना एवं नौसेना के कर्मियों ने राफ्टिंग एवं नौकायन जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया था। इस अभियान का लक्ष्य लोगों के बीच नदी के महत्व और इतिहास के बारे में जागरूकता फैलाना है।

शाह ने कहा कि इतने सालों के दौरान हम अपनी मां समान गंगा का संरक्षण एवं सुरक्षा करना संभवत: भूल गए थे लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया नमामि गंगे अभियान गंगा के पानी की गुणवत्ता में एक बड़ा बदलाव लाया।

उन्होंने कहा कि जो लोग पिछले साल प्रयागराज में कुंभ मेले में पहुंचे, वे इस तथ्य के गवाह बने। शाह ने कहा कि विभिन्न गंगा मिशनों का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को इस नदी के पारिस्थितिकीय, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जाए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...