back to top

जेटली की पहली पुण्यतिथि पर नायडू ने किया उन्हें याद

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने में उनके योगदान को याद किया।

नायडू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, आज मेरे प्रिय मित्र अरुण जेटली जी की पहली पुण्यतिथि है। आज भी स्वीकार कर पाना मुश्किल हैउ मन के इस खालीपन में अब अरुण जी की स्मृतियां ही वास करती हैं। स्मृति शेष। पुण्य स्मृति को मेरा सादर प्रणाम। जेटली को बहुआयामी व्यक्तित्व बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि दिवंगत नेता ने विद्यार्थी जीवन से ही विभिन्न भूमिकाओं में राष्ट्र की सेवा की।

उन्होंने कहा, अरुण जी की भाषण कला के हम सभी कायल रहे। उन्हें कानून का गहरा ज्ञान था, संसदीय मर्यादाओं के प्रति आस्था थी जो उन्हें उत्कृष्ट सांसद बनाती थी। उन्होंने सफलतापूर्वक जीएसटी लागू कर देश के सामने सहयोगात्मक संघवाद का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया। जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त 2019 को यहां निधन हो गया था। जेटली भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शुमार थे। उन्होंने वित्त मंत्रालय के साथ कई मौकों पर रक्षा मंत्रालय का कामकाज भी संभाला था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...