back to top

नायब तहसीलदार ने अपने सरकारी आवास पर खुद काे मारी गोली, हालत नाजुक

बिजनौर। बिजनौर सदर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात राजकुमार चौधरी ने बुधवार की सुबह करीब 10.30 पर तहसील परिसर में बने अपने सरकारी आवास में अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने घटना के समय खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया था। गोली की आवाज सुनकर स्वजन और आवास के बाहर खड़े कर्मचारी अंदर पहुुंचे।

कर्मचारी ने बड़ी मशक्कत से कमरे का दरवाजा तोड़कर नायब तहसीलदार को गंभीर हालत में बाहर निकला गया और अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी और गंभीर हालत में नायब तहसीलदार को लेकर अस्पताल ले जाया गया। पहले नायब तहसीलदार को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए उन्हें मेरठ ले जाने को कहा। बाद में कर्मचारी घायल नायब तहसीलदार को लेकर नगर स्थित बीना प्रकाश हास्पिटल पहुुंचे। जहां तुरंत भर्ती कर उपचार हो रहा है।

हालांकि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही नायब तहसीलदार प्रयागराज से घर लौटे थे और अपने कमरे में चले गए थे। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। घटना स्थल से पुलिस को पिस्टल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी कोई सुसाइड नोट या कुछ अन्य कारण पुलिस के सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...