back to top

नड्डा ने चिकित्सक दिवस पर दी बधाई, सनदी लेखाकारों की भूमिका को भी सराहा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में चिकित्सकों की भूमिका की सराहना की और कहा कि वे खुद अपनी जिंदगी खतरे में डालकर दूसरों के स्वास्थ्य व सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

नड्डा ने चिकित्सक दिवस के मौके पर ट्वीट कर कहा, चिकित्सक दिवस पर मैं उन सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं देता हूं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जो अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर नि:स्वार्थ भाव से हम सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

दुनिया भर के अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना महामारी से होने वाली की मृत्यु दर बहुत कम है। इसके लिए नड्डा ने चिकित्सकों के प्रयासों की प्रशंसा की। डॉक्टर बी सी राय की जयंती एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाई जाती है। एक जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के तौर पर भी मनाया जाता है।

एक अन्य ट्वीट में नड्डा ने भारत के आर्थिक विकास और समृद्धि में सनदी लेखाकार (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स) समुदाय के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आप सभी अपना योगदान जारी रखें।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

RBI ने मोगावीरा सहकारी बैंक पर छह महीने के लिए लगाई पाबंदी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मोगावीरा सहकारी बैंक, मुंबई की वित्तीय स्थिति में गिरावट को देखते हुए इसपर कई पाबंदियां लगा दी हैं। इसके...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...