back to top

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में साधु समेत एक अन्य व्यक्ति की हत्या

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में नागथना स्थित एक आश्रम में एक साधु और एक अन्य व्यक्ति की रविवार सुबह हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या लूटपाट के मकसद से की गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को तेलंगाना की सीमा से लगे तनूर थाना क्षेत्र से कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान साईनाथ लिंगदे के रूप में की गई है। उसके खिलाफ हत्या का 10 साल पुराना एक मामला भी है।

पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मागर ने बताया कि उमरी थाना क्षेत्र के तहत नागथना में साधु शिवाचार्य निर्णय रूद्रप्रताप महाराज (33) और भगवान शिंदे नाम के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की सुबह करीब चार बजे हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी 70,000 रुपए और एक लैपटॉप लेकर भाग गया था।

इस दोहरे हत्या के बारे में ट्वीट करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, साधु और एक सेवकरी की नांदेड़ जिले में नृशंस हत्या स्तब्ध करने वाला और दुखद है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, राज्य सरकार से मेरा यह अनुरोध है कि आरोपी को फौरन गिरफ्तार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उसे कठोर सजा मिले।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...