back to top

नगर निकाय घर-घर सर्वेक्षण करने, त्वरित जांच पर दें ध्यान : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के ज्यादा प्रसार वाले 10 राज्यों में 38 जिलों के 45 नगर निकायों के अधिकारियों को संक्रमण और मृत्यु दर घटाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण करने, त्वरित जांच और प्रभावी निगरानी उपाय करने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में 45 नगर निगम वाले क्षेत्र के जिलाधिकारी, निगम आयुक्त, जिला अस्पताल के अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य भी थे। महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के 38 जिलों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन में ढील और पाबंदी खत्म किए जाने के मद्देनजर राज्यों को आगामी महीनों के लिए जिलावार योजनाएं बनाने की सलाह दी गई थी। बैठक के दौरान शहरी क्षेत्रों के घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण के प्रसार, साझा जन सुविधाएं वाले क्षेत्रों के मुद्दों, घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने, त्वरित जांच, संक्रमण को क्षेत्र तक ही सीमित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

मंत्रालय ने कहा, राज्यों के अधिकारियों को निषिद्घ क्षेत्रों, इसके पास के इलाके में उठाए जाने वाले कदमों और कोविड-19 को लेकर जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी गई। मृत्यु दर घटाने के लिए अधिकारियों को विभिन्न उपायों के बारे में बताया गया। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, बुजुर्ग लोगों और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों की पहचान करने, जैसे कदम बताए गए। मंत्रालय ने कहा कि समय से मामलों का पता लगा लेने के लिए निगरानी कवायद, पर्याप्त जांच पर भी जोर देने को कहा गया। समय रहते मरीजों को दूसरी जगह भेजने के बारे में भी बताया गया।

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए ढांचागत और मानव संसाधन के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए बेहतर योजना बनाने की जरूरत है और निगरानी के लिए पर्याप्त टीम होने चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के मामलों से निपटने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों को नियमित और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को भी नागरिकों के लिए उपलब्ध कराना चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि उत्कृष्टता केंद्र चिकित्सा पेशेवरों की मदद कर सकते हैं। नागरिकों को उनकी जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में मदद के लिए अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती होनी चाहिए। नगर निकायों को नेतृत्व करने और निगम की सभी आधारभूत संरचना को संक्रमण रोकने के उपायों के लिए मुहैया कराना चाहिए। मामले का पता लगाने और उपचार के लिए प्रयोगशाला से जांच परिणाम भी समय पर आए, इस पर जोर देने को कहा गया है। ग्रामीण इलाके में जनप्रतिनिधियों को जिला स्वास्थ्य प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमण के 2,56,611 मामले हो चुके हैं और 7200 लोगों की मौत हुई है। सोमवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में कोविड-19 के 9,938 नए मामले आए और 271 लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने कहा कि देश में वर्तमान में 1,24,981 मामले हैं और 1,24,430 लोग अब तक ठीक हो चुके हें। पिछले 24 घंटे में 5137 लोग ठीक हुए। बयान में कहा गया, अब तक 48.49 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...