back to top

मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद: बामियान को बर्बाद करने वाले के हाथ में अफगानिस्तान की बागडोर

नई दिल्ली। तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के लगभग तीन हफ्ते बाद सात सितंबर को सरकार का ऐलान करते हुए अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को देश की बागडोर सौंप दी। तालिबान की पिछली सरकार में विदेश मंत्री समेत कई अहम पद संभाल चुके अखुंद को संगठन की शक्तिशाली शूरा परिषद के सदस्य के तौर पर बामियान में बुद्ध प्रतिमाओं को बर्बाद करने वाले फैसले समेत फतवों की फेहरिस्त के लिए भी जाना जाता है।

 

 

 

 

 

तालिबान ने वर्ष 2001 में बामियान घाटी में चट्टानों और चूना पत्थरों से बनी बुद्ध की दो विशाल खड़ी मूर्तियों को नष्ट कर दिया था। लगभग 71 वर्ष के अखुंद तालिबान के सबसे पुराने नेताओं में से एक हैं और उन्हें संगठन के संस्थापक मुल्ला मोहम्मद उमर समेत उन तीन लोगों में शुमार किया जाता है जिन्होंने तालिबान आंदोलन के विचार की कल्पना की। इंटरनेट पर प्रसारित तस्वीरों में अखुंद परंपरागत अफगान परिधान में आम अफगान की तरह ही नजर आते हैं, लेकिन रुतबे और रुआब में वह तालिबान के तमाम दूसरे ओहदेदारों पर बीस साबित हुए हैं।

 

तालिबान के शुरुआती वर्षों में अखुंद ने आंदोलन और शूरा बैठकों की व्यवस्था करने के लिए वित्तीय और रसद सहायता प्रदान की। पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के साथ तालिबान के राजनयिक संपर्क स्थापित करने का श्रेय भी अखुंद को दिया जाता है। मुल्ला मोहम्मद उमर और अन्य तालिबान नेताओं के उलट अखुंद 1980 के दशक के सोवियत-अफगान युद्ध शामिल नहीं रहे। तालिबान ने 90 के दशक में जब काबुल पर कब्जा किया तो संगठन ने मुल्ला रब्बानी के नेतृत्व में अपनी पहली सरकार गठित की, जिसमें अखुंद को विदेश मंत्री बनाया गया। कैंसर से रब्बानी की मृत्यु के बाद अखुंद कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे। पूरे देश पर काबिज नहीं हो पाने के कारण तालिबान ने 1996 से 2001 तक रही अपनी इस सरकार को कार्यवाहक सरकार कहा।

 

 

 

तालिबान की सरकार को अमेरिका नीत बलों द्वारा 2001 में सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद भी अखुंद ने संगठन और इसकी सर्वाेच्च निर्णयकारी संस्था रहबरी शूरा में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति बनाए रखी। मुल्ला उमर के निधन के बाद, उन्होंने संगठन के अगले प्रमुख मुल्ला मंसूर के करीबी सहयोगी के रूप में भी काम किया। एक ड्रोन हमले में मंसूर की मौत के बाद, मुल्ला हेबतुल्लाह अखुंदजादा तालिबान प्रमुख बने। अखुंद को वर्तमान में तालिबान के शीर्ष नेता मुल्ला हेबतुल्लाह अखुंदजादा का करीबी माना जाता है।

 

 

अखुंद संगठन में कितने प्रभावशाली है इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर उनके नाम का प्रस्ताव अखुंदजादा ने रखा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आंकड़ों व विवरण के अनुसार मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद का जन्म दक्षिणी अफगानिस्तान के पशमुल में हुआ। तब यह इलाका पंजवेई जिले में था और अब कंधार प्रांत के झारी जिले के तहत आता है। अखुंद को 1747 में र्दुानी साम्राज्य की स्थापना करने वाले अहमद शाह र्दुानी के पश्तून वंश का माना जाता है।

 

अखुंद के चेहरे से भले ही पहली नजर में सौम्यता झलकती नजर आ सकती है, लेकिन अपने कट्टरवादी विचारों और मान्यताओं को लेकर वह कोई समझौता करते नहीं दिखे हैं। एक रूढवादी धार्मिक विद्वान अखुंद की मान्यताओं में महिलाओं पर प्रतिबंध और धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिक अधिकारों से वंचित करना शामिल रहा है। 1990 के दशक में तालिबान द्वारा अपनाए गए उनके आदेशों में महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाना, लैंगिक अलगाव को लागू करना और सख्त धार्मिक परिधान को अपनाना शामिल था। हालांकि इस बार तालिबान द्वारा अपना रवैया बदलने और पिछली गलतियों को नहीं दोहराने की बात कही जा रही है। तालिबान के अन्य नेताओं की तरह अखुंद पर भी संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगाया है। अखुंद ने इस्लाम पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...