back to top

मुख्तार का होटल किया गया ध्वस्त, सांसद भाई अफजाल ने लगाया सरकार पर आरोप

गाजीपुर/बलिया (उप्र)। गाजीपुर जिला प्रशासन ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों के नाम कथित तौर पर अवैध रूप से बने होटल को रविवार को जमींदोज कर दिया। मुख्तार के भाई एवं बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।

गाजीपुर से मिली खबर के मुताबिक रविवार को जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में गाजीपुर नगर के बीचोंबीच स्थित महुआबाग में बने गजल होटल को ध्वस्त कर दिया गया। इस अवैध निर्माण को हर तरह से अवैध बताते सदर परगना मजिस्ट्रेट ने पिछले माह ही ध्वस्त करने का फैसला सुनाया था। यह होटल मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो बेटों के नाम से बना था।

प्रदेश सरकार के माफिया तत्वों के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो माह पूर्व गाजीपुर नगर में बने गजल होटल की नापजोख की गई थी। उस समय यह बात प्रकाश में आई थी कि मौजा मोहम्मद पट्टी के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 98 व 99 बंजर दर्ज है। इस सरकारी भूमि को रविंद्र कुमार पुत्र राम कुमार राय व श्रीकांत पुत्र काशीनाथ उपाध्याय तथा नंदलाल पुत्र देवनाथ ने बिना किसी वैधानिक अधिकार के 29 अप्रैल 2005 को मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी, उनके दो बेटों उमर अंसारी व अब्बास अंसारी को बैनामा कर दिया।

यह धोखाधड़ी का मामला प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम गाजीपुर प्रभाष कुमार की अदालत में चला। अदालत ने सारे तथ्यों पर विचार करते हुए गजल होटल को अवैध पाते हुए उसे ध्वस्त करने का आदेश पिछले माह पारित किया। पीड़ित पक्ष मामले को लेकर उच्च न्यायालय चला गया। न्यायालय ने उन्हें आदेश दिया कि वह नियमानुसार जिलाधिकारी गाजीपुर के यहां अपील करें।

जिलाधिकारी को अपील 10 दिनों में निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भी अपील को बीते शनिवार को खारिज कर दिया। आज प्रशासन भारी पुलिस बल और पोकलैंड मशीन सहित पहुंचकर दोपहर तक प्रथम तल पर बने गजल होटल को ध्वस्त कर दिया। उत्तर दक्षिण का भी काफी भाग ध्वस्त हुआ।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ट्वीट किया कि मुख्तार अंसारी के इस अवैध निर्माण के ध्वस्त होने से माफिया तत्वों में भय है। इस बीच, गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने योगी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्भया के गुनहगारों को भी स्थानीय अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय तक अपील का मौका मिला था लेकिन योगी सरकार ने अंसारी परिवार के विरुद्ध राजनीतिक बदले की कार्रवाई में संवैधानिक परम्पराओं और कानूनों को पूरी तरह ताक पर रख दिया है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...