back to top

बांदा जेल में मुख्तार को नहीं मिलेगी वीआईपी सुविधा

लखनऊ। पंजाब के रोपड़ जिले के रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल शिफ्ट हो रहे बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल में आम कैदी की तरह रखा जायेगा। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को शिफ्ट करने की तैयारी पर बताया कि बांदा जेल में सुरक्षा व्यवस्था काफी मुस्तैद कर दी गयी है।

जैकी ने बताया कि बांदा जेल की बैरक में विभाग ने विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के इंतजाम काफी सख्त कर दिये हैं। बांदा जेल बैरक में हर तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जेल में मुख्तार अंसारी को आम बंदी की तरह रखा जायेगा। उनको किसी भी प्रकार की कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जायेगी। मुख्तार अंसारी को बांदा में जेल नियमों के हिसाब से रहना होगा। उन्होंने कहा कि वहां पर मुख्तार की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल निराधार हैं। वहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी मुस्तैद है। वैसे भी लम्बे समय तक मुख्तार अंसारी वहां बंद रहे हैं।

अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी के सांसद लल्लू सिंह ने मुख़्तार अंसारी मामले पर कहा कि उनके अपराधों के मामले में कानून अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार अब किसी भी माफिया को छोड़ने वाली नहीं है। मुख्तार अंसारी के बुधवार तड़के बांदा जेल में पहुंचने की संभावना है। रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश पुलिस का करीब सौ सदस्यीय दल मंगलवार दिन में करीब दो बजे मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में लेकर निकला है। एंबुलेंस में डाक्टर्स के साथ मेडिकल स्टाफ भी मौजूद है। मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी के अपराधों की फाइल काफी मोटी है।

मुख्तार के खिलाफ 27 अभीयोग के रिकार्ड गायब : मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ सीबीसीआईडी की ओर से पंजीकृत कराये गये 27 अभियोग के रिकार्ड गायब हो गये हैं। वहीं, फर्जी दस्तावेजों पर लिए गये कुछ शस्त्र लाइसेंस भी गायब कर दिये गये हैं, जो पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है। इसकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

शनि की कुंभ राशि में लगेगा रक्षाबंधन का चंद्रग्रहण

लखनऊ। रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण लग रहा है। जब चंद्र ग्रहण लगेगा तो चंद्रमा शनि की कुंभ राशि में होंगे। ऐसे में इस ग्रहण का...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...