back to top

मुख्तार अंसारी की पत्नी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर सुरक्षा की लगाई गुहार

बलिया। गैंगस्टर से विधायक बने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर अपने पति और परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को मऊ के बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी द्वारा राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र मीडिया को जारी किया।

अफशा अंसारी द्वारा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को लिखे गए पत्र में परिवार की पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए कहा गया है कि उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मुख्तार अंसारी, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शौकतुल्लाह उनके ही परिवार के हैं। पत्र में अफशा ने कथित तौर पर राजनीतिक दुराग्रह की भावना से सत्ता का दुरुपयोग कर हो रही अन्याय पूर्ण कार्रवाई का उल्लेख किया है।

उन्होंने पत्र में आशंका जताई है कि भाजपा सरकार के इशारे पर विधायक मुख्तार अंसारी व उनके दोनों बेटों अब्बास व उमर सहित अन्य परिजनों के साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने अपने पति की सभी मुकदमों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस से कराए जाने के लिए राष्ट्रपति से आवश्यक मार्गदर्शन जारी करने का अनुरोध किया है। मुख्तार अंसारी आपराधिक मामले में पंजाब की एक जेल में बंद हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...