back to top

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फाग
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल का आयोजन किया गया। गोमती तट पर आयोजित इस फागोत्सव में पारम्परिक होली गीतों की प्रस्तुति के साथ उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। नाव में बैठकर सामूहिक फाग गायन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
चौपाल का शुभारंभ अर्चना गुप्ता ने श्रीराम स्तवन से किया। इसके बाद होरी खेलें रघुवीरा अवध मा, मत मारो श्याम पिचकारी, खेलें मसाने में होरी दिगम्बर, फागुन ऐसा सलोना सिपाही, मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री के साथ ही पारम्परिक फाग की प्रस्तुतियां हुईं।
संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि परंपरा के अनुसार संस्थान से जुड़े सदस्य विभिन्न स्थानों पर आयोजित संगीत बैठकों में सहभागिता करेंगे।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. एस.के. गोपाल, इन्दू सारस्वत, अपर्णा सिंह, प्रो.सीमा सरकार, अमिताभ राय, कविता सिंह, मनोरमा मिश्रा, सीमा अग्रवाल, देवेश्वरी पंवार, रीता पाण्डेय, ज्योति किरन रतन, सत्यप्रकाश साहू, अर्पित, गौरव गुप्ता, भूषण अग्रवाल, पप्पू अवस्थी, अनूप शर्मा, अखिलेश शाश्वत, कृष्णा सिंह, सविता त्रिवेदी, जादूगर सुरेश कुमार, अनमोल मौर्य, रमेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...

गोमती आरती संग हुआ गोमय होलिका पूजन

दहन वातावरण को शुद्ध करता हैलखनऊ। राजधानी लखनऊ की सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं श्री मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्या गिरि जी के नेतृत्व...