back to top

देश में 23 जून तक 73.5 लाख से ज्यादा नमूनों की हुई है जांच : आईसीएमआर

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के संक्रमण के बाद से 23 जून तक 73.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है और मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 2.5 लाख जांच की गई। आईसीएमआर के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 1,000 प्रयोगशालाओं को अनुमति दी है। वर्तमान में प्रति दिन तीन लाख नमूनों की जांच हो सकती है।

जांच के लिए कुल 1,000 प्रयोगशाला में 730 सरकारी हैं और 270 निजी क्षेत्र की हैं। इसमें आरटी-पीसीआर लैब (557), ट्रूनेट लैब (363) और सीबीएनएएटी लैब (80) भी शामिल हैं। आईसीएमआर ने मंगलवार को जारी परामर्श में कहा, इतनी कवायद के बावजूद भारत जैसे बड़े देश में जांच तक पहुंच एक बड़ी चुनौती है। त्वरित जांच के लिए परीक्षण की क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। कुछ खास स्थिति में एंटीबॉडी टेस्ट के साथ सीरोसर्वे जांच भी की जाती है।

इसके मद्देनजर देश के विभिन्न भागों में जांच की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य जांच पद्घति को शामिल करने का सुझाव दिया गया है। कोविड-19 की जांच के लिए आरटी-पीसीआर सबसे मानक परीक्षण है और नतीजे मिलने में चार-पांच घंटे लगते हैं। आईसीएमआर ने हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए रैपिड एंटीजन जांच के इस्तेमाल को भी मंजूरी दी है। इससे 30 मिनट में जांच के नतीजे आ जाते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...