back to top

कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 70 प्रतिशत से अधिक पांच राज्यों से : सरकार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के कुल मामलों में 70.82 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज पांच राज्यों से हैं, जिनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल शामिल हैं। देश में महामारी की शुरूआत होने के बाद से पहली बार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 11,08,087 हो गई है और देश में संक्रमण के कुल मामलों का यह 8.29 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि चौबीस घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 61,456 की वृद्घि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों का 48.57 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा 10 राज्यों में कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में तीव्र वृद्घि दर्ज की गई है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। चौबीस घंटे की अवधि में सामने आए नए मामलों में 80.92 प्रतिशत इन राज्यों से हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं, जो 24 घंटे की अवधि में किसी एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। महाराष्ट्र में 55,411, छत्तीसगढ़ में 14,098, उप्र में 12,748 नए मामले सामने आए। देश के 16 राज्यों–महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और केरल–में प्रतिदिन के नए मामलों में वृद्धि का रूझान प्रदर्शित हुआ है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12 फरवरी को सबसे कम थी, जो 1,35,926 थी, जबकि इसकी सर्वाधिक संख्या 18 सितंबर 2020 को सर्वाधिक थी और यह 10,17,754 थी। भारत में 24 घंटे की अवधि में 90,584 मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक कुल 1,20,81,443 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में वृद्घि जारी है, 24 घंटे की अवधि में 939 और लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे में हुई कुल मौतों में 86.41 प्रतिशत 10 राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में अधिकतम 309 मरीजों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में 123 लोगों की मृत्यु हुई।

वहीं, 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई। इनमें नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव शामिल हैं। इस बीच, देश में कोविड-19 टीके की अब तक दी गई कुल खुराक की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया कि सुबह सात बजे तक की अस्थाई रिपोर्ट के मुताबिक टीके की कुल 10,15,95,147 खुराक दी जा चुकी है।

देश में अब तक टीके की कुल खुराक में 60.27 प्रतिशत आठ राज्यों में दी गई है। पिछले 24 घंटे की अवधि में 35 लाख से अधिक खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 85वें दिन 10 अप्रैल को 35,19,987 खुराक दी गई। इनमें 31,22,109 लाभार्थियों को पहली खुराक, जबकि 3,97,878 को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा, प्रतिदिन दी जाने वाली खुराक के मामले में विश्व में भारत पहले स्थान पर है, जो प्रतिदिन टीके की औसतन 38,34,574 खुराक दे रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...