back to top

एक दिन में 12 लाख से अधिक कोविड-19 नमूनों की जांच की गई : केंद्र

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक अहम पड़ाव पार करते हुए देश में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड संख्या में 12 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। देश में इस तरह की अबतक कुल 6.36 करोड़ जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह देश में कोविड-19 जांच की बुनियादी ढांचों में उल्लेखनीय मजबूती का परिचायक है। प्रतिदिन की जांच के लिहाज से भारत उन देशों में शामिल है, जहां सर्वाधिक जांच हो रही है। भारत में अप्रैल में प्रतिदिन जहां महज 10,000 जांच होती थी, शनिवार को वह बढ़कर 12,06,806 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि आखिरी एक करोड़ जांच महज पिछले नौ दिनों में हुई है और प्रति दस लाख आबादी पर जांच बढ़कर 46,131 हो गई है। मंत्रालय ने कहा, अधिक संख्या में जांच से संक्रमित व्यक्तियों की शीघ्र पहचान हो जाती है और उनका समय पर उपचार हो जाता है।

इससे अंतत: मृत्यु दर में कमी आती है। मंत्रालय के अनुसार प्रमाणों से खुलासा हो गया है कि अधिक संख्या में जांच होने से संक्रमण की कम दर रहती है और प्रतिदिन संक्रमण दर में भारी गिरावट से पता चला है कि संक्रमण के फैलने की दर नियंत्रित हो रही है।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक संख्या में जांच इस वायरस को फैलने से रोकने की रणनीति का अभिन्न हिस्सा है और राज्यों को सलाह दी गई है कि इस बीमारी के लक्षण वाले जिस किसी व्यक्ति की रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आती है उसकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...