लखनऊ। वैशाख का महीना शुरू हो चुका है और ज्योतिष शास्त्र में इस महीने को बेहद ही खास माना जा रहा है। इस महीने में चंद्रमा 19 बार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शास्त्र के हिसाब से चंद्रमा को भावनाओं और सोच का कारक कहते हैं। ऐसे में जब भी चंद्रमा का राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन होता है तो इसका असर हमारी जिंदगी के हर महत्वपूर्ण पहलुओं पर होता है। ज्योतिषीय गणना के हिसाब से वैशाख का महीना कई राशियों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव लाएगा। वहीं कुछ राशियों के लिए ये अच्छे बदवाव लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं कि आखिर किन-किन राशियों को इसका लाभ मिलने वाला है?
इन 4 राशियों पर पड़ेगा चंद्र गोचर का असर
मेष राशि
वैशाख के महीने में होने वाला ये गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छे बदलाव लेकर आ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से मेष राशि वाले जातकों को इस महीने में धन लाभ होने वाला है। इस गोचर का फायदा इन लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में भी देखने को मिलने वाला है। वहीं कुछ लोगों को काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी मिलने की उम्मीद है। वहीं इन्वेस्टमेंट की नजर से भी ये महीना मेष राशि वालों को मुनाफा ही दिलवाएगा। कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए ये महीना कई गुड न्यूज लेकर आएगा।
सिंह राशि
वैशाख का महीना सिंह राशि वालों के लिए भी लकी होगा। इस महीने में इस राशि के जातकों का कॉन्फिडेंस लेवल देखते ही बनेगा। वहीं इनके हर काम बनने शुरू हो जाएंगे। चंद्रमा का ये गोचर सिंह राशि वालों को खूब मान-सम्मान दिलाएगा। सीनियर्स को इनका काम काफी पसंद आएगा। ऐसे में प्रोफेशनल लाइफ में जल्द ही इन्हें कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों को नए मौके भी मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा का ये नक्षत्र गोचर कई मायने में अच्छा साबित होने वाला है। कन्या राशि वालों को इस महीने बिजनेस से जुड़ी चीजों में खूब मुनाफा होगा। साथ ही इस महीने में इन लोगों को कई ऐसी डील मिलने की संभावना है जो इनकी किस्मत भी बदल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जगह से आॅफर मिल सकता है। साथ ही इस महीने इन लोगों को मानसिक रूप से काफी शांति मिलने वाली है जोकि ये काफी दिनों से चाह रहे थे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए तो वैशाख का महीना किसी मिरेकल से कम नहीं होने वाला है। इस महीने चंद्रमा गोचर की वजह से इस राशि के लोगों के कई काम रफ्तार पकड़ने वाले हैं। वहीं इनके रिश्ते भी दूसरों के साथ सुधरते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिलने की संभावना है। तो इस तरह से चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन इस 4 राशियों के लिए सही साबित होने वाला है।





