back to top

मासिक सामूहिक सुंदरकांड पाठ 15 अक्टूबर को

अयोध्या में लखनऊ की सपना गोयल द्वारा शुरू हुई मासिक श्रंखला

लखनऊ। अयोध्याजी जन्मभूमि परिसर में मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक मासिक सुंदरकाण्ड पाठ का सिलसिला 11 सितम्बर से शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से लखनऊ की ईश्वरीय स्वप्नाशी सेवा समिति की सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल को इसका दायित्व सौंपा गया है। इस प्रथम सोपान में सैकड़ों की संख्या में समिति की विशेष रूप से डिजाइन की गई पीले रंग की साड़ी पहनकर महिलाओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें अयोध्याजी की स्थानीय मातृशक्तियों ने ही नहीं बल्कि लखनऊ और नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र की उत्साहित महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता की। सपना गोयल ने गुरुवार को अयोध्याजी से लखनऊ लौट कर संवाददाताओं को बताया कि इस क्रम में दूसरा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आगामी 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को अयोध्या में जन्मभूमि परिसर में किया जाएगा। इसके साथ ही संकल्प के अनुसार जल्द ही अयोध्याजी में पांच हजार मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का वृहद आयोजन भी किया जाएगा। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के अनुसार भारत वर्ष, देवों द्वारा निर्मित है और भरत की भूमि, ऋषि मुनियों की जन्मस्थली है। ऐसे में वह सतत प्रयास कर रही हैं कि भारत को उसका पुराना वैश्विक गौरव प्राप्त हो और भारत पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। उनके अनुसार इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि संकल्पित होकर प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ और हर मंगलवार और शनिवार को निकट के मंदिर में जाकर सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जाए। सपना गोयल ने बताया कि प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या के बारे में कहा जाता है कि अयोध्या वह पावन नगरी है जो अजेय है जिसे कोई पराजित नहीं कर सकता। वर्तमान में विश्व पटल पर प्रभु राम का यह संदेश पहुंचाने की आवश्यकता है। उनके अनुसार अगर हर देश अपनी मयार्दा का निर्वाह करेगा तो विश्व में युद्ध के बजाए शान्ति होगी और यही जगत कल्याण का सुलभ मार्ग भी है। उन्होंने कहा कि पावन रामकथा यह संदेश भी देती है कि अहंकार चाहें जितना भी बलवान क्यों न हो उसका पतन होकर रहता है जबकि अहंकार से मुक्त महाबली हनुमान का गुणगान तो आज समस्त विश्व के रामभक्त कर रहे हैं। आवश्यकता है कि हर भारतीय अपने पूज्य पूर्वजों के सत्य मार्ग का अनुसरण कर अपना और अपने राष्ट्र का उत्थान करे। सपना गोयल द्वारा बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के, बीते 10 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक मातृशक्तियों द्वारा लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया था। सामूहिक सुंदरकांड का अभियान राष्ट्रीय स्तर पर वृहद रूप में निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नैमिषारण्य तीर्थ और उत्तराखंड कोटद्वार के प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिर, सिद्धबली परिसर में भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ का अनुष्ठान, सफलतापूर्वक आयोजित करवाया जा चुका है। यह अभियान देश ही नहीं विदेशों तक में संचालित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...