back to top

लक्ष्मी विलास बैंक के जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित : आरबीआई

मुंबई। लक्ष्मी विलास बैंक के प्रशासक टी एन मनोहरन ने बुधवार को कहा कि बैंक के जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने भरोसा जताया कि नियामक द्वारा तय समयसीमा के अंदर ही बैंक का विलय डीबीएस बैंक इंडिया के साथ हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को केनरा बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी चेयरमैन टी एन मनोहरन को लक्ष्मी विलास बैंक का प्रशासक नियुक्त किया।

आरबीआई ने संकट में फंसे निजी क्षेत्र के बैंक के निदेशक मंडल को हटाने के बाद प्रशासक की नियुक्ति की। बैंक पर लेन-देने को लेकर पाबंदी लगाई गई है और प्रति खाता 25,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की गई है। मनोहरन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्हें भरोसा है कि बैंक का डीबीएस बैंक इंडिया के साथ विलय 16 दिसंबर, 2020 से पहले हो जाएगा।

प्रशासक ने कहा, उनकी पहली प्राथमिकता जमाकर्ताओं को आश्वस्त करना है कि उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और बैंक के पास जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने को लेकर पर्याप्त नकदी है। लक्ष्मी विलास बैंक के पास 20,000 करोड़ रुपये जमा है जबकि उसने 17,000 करोड़ रुपये कर्ज दे रखा है। आरबीआई विलय को लेकर अंतिम मसौदा 20 नवंबर को जारी करेगा।

RELATED ARTICLES

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

शुरुआती कारोबार में लड़खड़ाया शेयर बाजार, रुपया भी लुढ़का

मुंबई । वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...