back to top

मोदी की बांग्लादेश यात्रा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन : तृणमूल

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की बांग्लादेश यात्रा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और वहां उनके कुछ कार्यक्रमों का उद्देश्य राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को प्रभावित करने का था। तृणमूल ने 28 मार्च को लिखे पत्र को मंगलवार को जारी किया।

मोदी बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए 26 से 27 मार्च तक बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे। वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर वहां गए थे। तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने पत्र में लिखा, हमें आधिकारिक उद्देश्य के लिए बांग्लादेश की उनकी किसी भी यात्रा से कोई आपत्ति नहीं है। आखिरकार भारत ने बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी।

विशेषकर पश्चिम बंगाल ने पश्चिमी पाकिस्तान में क्रूर शासन से आजादी के लिए तब पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली बंधुओं के वीर संघर्ष में बड़ा योगदान दिया था। इसमें कहा गया है, बहरहाल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस 27 मार्च को बांग्लादेश में श्री मोदी के कार्यक्रमों पर कड़ी आपत्ति जताती है। इनका बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने या बंगबंधु के जयंती समारोहों से कोई लेना-देना नहीं था।

इसके बजाय उनका एकमात्र और खास मकसद पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावों में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को प्रभावित करने का था। उन्होंने कहा, कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री इतने अनैतिक और अलोकतांत्रिक कृत्य में शामिल नहीं रहा और न ही विदेशी भूमि से अपनी पार्टी के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर चुनाव प्रचार करके आचार संहिता का उल्लंघन किया। तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि मोदी की यात्रा के पीछे का राजनीतिक मकसद इस बात से साबित होता है कि वह अपने साथ पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर को लेकर गए जिनके पास भारत सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं है।

ओ ब्रायन ने कहा, प्रधानमंत्री के साथ जाने के लिए तृणमूल कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के किसी सांसद या प्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया में विदेशी भूमि से हस्तक्षेप कर अपने आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस भारत के निर्वाचन आयोग से न केवल उनकी निंदा करने बल्कि उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग करती है ताकि वह भविष्य में ऐसी गलती करने की हिमाकत न करें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...