back to top

मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति से बात की, विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने बुधवार को द्वीपसमूह राष्ट्र में भारत समर्थित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने साथ ही कोविड-19 महामारी की बाधाओं के बावजूद कार्यान्वयन की तीव्र गति पर संतोष व्यक्त किया। मोदी ने सोलिह के साथ फोन पर बात की और उन्हें महामारी के खिलाफ लड़ाई में मालदीव का समर्थन करने के लिये भारत की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति सोलिह ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के सहयोग और समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को अपनी ओर से धन्यवाद दिया। इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने मालदीव में भारत समर्थित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और महामारी की बाधाओं के बावजूद कार्यान्वयन की तीव्र गति पर संतोष जताया।
बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मालदीव भारत की पड़ोस प्रथम नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) पहल का एक अहम हिस्सा है।

 

मोदी ने ट्वीट किया, मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह के साथ बात की। उन्हें कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मालदीव का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, हमने द्विपक्षीय विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में विदेश मंत्री (अब्दुल्ला) शाहिद के चयन के लिए बधाई दी। पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत ने उन्हें द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति का जायजा लेने और दोनों देशों के बीच वास्तविक सहयोग को और गति तथा मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर उपलब्ध कराया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...