back to top

सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिएं: मोदी

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने के दिन रात प्रयास किए जा रहे है और ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए लेकिन उनकों शर्म नहीं आती है। मोदी कानपुर के निरालानगर मैदान में अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कल जम्मू में हुए बम विस्फोट को आतंकवादियों की बौखलाहट का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि क्या यह सेना का अपमान नहीं है

उन्होंने कहा कि क्या यह सेना का अपमान नहीं है,वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है। कुछ लोग यह काम जानबूझकर कर रहे है। मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए ए लोग जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है। स्वार्थ की राजनीति के चलते मोदी विरोध के कारण हमारे राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे है उसका लाभ आतंकियो के सरपरस्त उठा रहे है। प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले लखनऊ में सूखे मेवे बेचने वाले कश्मीरियों के साथ मारपीट का मुद्दा भी उठाया और उसे गलत बताया। उन्होंने पुलवामा आतंकवादी हमलों में शहीद हुए श्याम बाबू तथा बडगाम हवाई दुर्घटना में मारे गए दीपक पांडेय को याद कर दोनों को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा, पुलवामा हमले के बाद हमारे वीर सेनानियों ने जो पराक्रम दिखाया है उससे आपका सीना चौड़ा हो गया ,आपका माथा गर्व से ऊंचा हो गया।

भारत में भी दम है यह लगता है

भारत में भी दम है यह लगता है या नहीं लगता है, हमारी सेना जो तय करे वह कर सकती है। आप लोग खुश है आपका हौसला बुलंद है। लेकिन बहुत दुखद है कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन रात प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, लेकिन उनको नहीं आती है। प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान को जो अच्छा लगे,पाकिस्तान को जो पसंद आएं ऐसी बाते हिन्दुस्तान में बैठे हुए लोग करे, क्या ऐसे लोगों को माफ कर सकते है? क्या यह सेना का अपमान नही है,वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है। कुछ लोग जो काम जानबूझकर कर रहे है। मैं आजादी की जंग में अहम भूमिका अदा करने वाले इस कानपुर की धरती से आरोप लगा रहा हूं कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे है सरकार पर जिस प्रकार के गंदे आरोप लगा रहे है इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है।

आतंकियों के सरपरस्त उठा रहे है

स्वार्थ की राजनीति के कारण, मोदी विरोध के कारण हमारे राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे है उसका लाभ आतंकियों के सरपरस्त उठा रहे है। मोदी ने कहा कि, चुनाव तो आएंगे जाएंगे लेकिन देश के दुश्मन इसका फायदा न उठाए इसकी जिम्मेदारी हर हिन्दुस्तानी की है, हर दल की है सभी की है, हर एक नेता की है। आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है और पाकिस्तान आतंकवाद पर रंगे हाथों पकड़ा गया है पाकिस्तान मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है। सारी दुनिया पाकिस्तान पर दबाव बना रही है, ऐसे समय हमारे लोगों के बयान हमारे ही देश में से कुछ लोगों के बयान पाकिस्तान की मदद कर रहे है। क्या उनका ऐसा करना शोभा देता है? मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि मत भूलिए कि आपके बयानों को आधार बना रहा है। पाकिस्तान आप ही के बयानों को दुनिया में बांट रहा है, दिखा रहा है और पूरे विश्व में भ्रम फैला रहा है और यह पाप आपके द्वारा हो रहा है।

एक के बाद एक हमारी सरकार कदम उठा रही

मोदी ने कहा, सीमा पार आतंकियों के खिलाफ निर्णायक लडाई के बीच आपने देखा होगा एक के बाद एक हमारी सरकार कदम उठा रही है, उसके कारण आतंकी अपना अंत सामने देख रहे है, और जब अंत सामने दिख रहा है तो बौखलाहट और बढ. रही है। यह आतंकियो की बौखलाहट का परिणाम है कि जम्मू में कल फिर से इन्होंने आतंकी हमला करने का राक्षसी प्रयास किया है। जिस प्रकार हमारी सरकार सख्त कार्वाई कर रही है और यह हमारी कार्वाई का परिणाम है कि आतंकी बौखलाएंगे उनके सरपरस्त बौखलाएंगे और उन्हें दाना पानी देने वाले भी बौखलाएंगे । प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में हिन्दुस्तान के हम सब नागरिकों को सतर्क रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की पहले से ज्यादा जरूरत है। देश में एकता का वातावरण बनाए रखना बहुत अहम है। आतंकवाद को मोदी नहीं सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानी खत्म कर सकते है इसलिए देश में एकता का वातावरण चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...