back to top

मोदी ने बजट सत्र में आर्थिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद जताई

नई दिल्ली। बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि संसद के दोनों सदनों को मुख्य रूप से आर्थिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने के साथ ही इन बातों पर केंद्रित होना चाहिए कि वैश्विक आर्थिक स्थितियों का भारत किस प्रकार फायदा उठा सकता है।

सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा-

वह चाहते हैं कि दोनों सदनों में आर्थिक मुद्दों पर व्यापक और अधिक अच्छी चर्चा हो।

हम सबका प्रयास होना चाहिए कि यह सत्र इस दशक के उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत नींव डालने वाला बने।

प्रयास होना चाहिए कि आर्थिक गतिविधि को और मजबूत बनाते हुए वैश्विक परिवेश का अधिकतम लाभ भारत को मिले और हमारी सरकार की पहचान पीड़ितों, शोषितों, वंचितों, महिलाओं को सशक्त बनाने की हो।

इस दशक में हमारा जोर इसी दिशा में रहेगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दोनों सदन में आर्थिक विषयों पर, लोगों को सशक्त बनाने पर व्यापक चर्चा हो, अधिक अच्छी चर्चा हो, दिनों-दिन हमारी चर्चा का स्तर अधिक समृद्घ होता चले।

2020 का यह संसद का प्रथम सत्र है, इस दशक का भी यह प्रथम सत्र है और ऐसे में हम सबका प्रयास रहना चाहिए कि यह सत्र इस दशक के उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत नींव डालने वाला बने।

यह सत्र अधिकतम आर्थिक विषयों पर चर्चा केंद्रित रहे और इस बात पर विचार हो कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के संदर्भ में भारत किस प्रकार फायदा उठा सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...