मोदी ने माराडोना के निधन पर व्यक्त किया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि अपने करियर के दौरान खेल के मैदान में उन्होंने खेल प्रेमियों को कई बेहतरीन लम्हों का अनुभव कराया।

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। मोदी ने ट्वीट किया, दिएगो माराडोना फुटबॉल के एक दिग्गज खिलाड़ी थे, जिन्हें वैश्विक लोकप्रियता हासिल थी। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान के कई बेहतरीन लम्हें दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

माराडोना के निधन पर अर्जेंटीना में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर इस महान फुटबॉलर को श्रद्धांजलि दी जा रही है। दो सप्ताह पहले ही मस्तिष्क के आपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

Latest Articles