back to top

मोदी ने आतंकवादी घटनाओं से निपटने के तरीके को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

नोएडा (उ.प्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारत के हवाई हमले का सबूत मांगने वालों पर शनिवार को एक बार फिर निशाना साधा और मुम्बई हमले के बाद आतंकवादी हमले की घटनाओं से निपटने के तरीके को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की आलोचना की।

भ्रष्ट उनका विरोध कर रहे हैं और उन्हें कोस रहे हैं

मोदी ने ग्रेटर नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट हासिल करने के लिए भ्रष्ट उनका विरोध कर रहे हैं और उन्हें कोस रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने वाले मोदी ने कहा कि भारत आज नई रीति, नई नीति पर काम करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उरी (जम्मू कश्मीर) में 2016 में आतंकवादी हमले के बाद देश ने पहली बार आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक से उस भाषा में सबक सिखाया जो वे समझते हैं। उन्होंने वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से सवाल किया, क्या आपके लिए ऐसी सरकार ठीक है जो कुछ ना करे? एक ऐसा चौकीदार (प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए) जो सोता हो? मोदी ने कहा, उरी के बाद सबूत मांगे गए।

सैनिकों ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हुआ

हमारे सैनिकों ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हुआ। हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को उनके घर में मारा। आतंकवादी और उनके सरपरस्तों को ऐसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सोचा कि यदि भारत ने एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की तो वे दोबारा उसी तरह का कुछ करेंगे। इसलिए उन्होंने सीमा पर सैनिक तैनात किए थे, लेकिन हम इस बार हवाई मार्ग से गए। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को तड़के हवाई हमले के बाद भारत स्थिति पर शांत तरीके से नजर रखे हुए था और वह पाकिस्तान था जो सुबह करीब पांच बजे रोने लगा कि मोदी ने हम पर हमला किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, वे सोच रहे थे कि वे भारत को घायल करते रहेंगे, हमले करेंगे, छद्म युद्घ छेड़ेंगे और भारत जवाब नहीं देगा। भारत के दुश्मनों की इस सोच का कारण 2014 से पहले की रिमोट से चलने वाली सरकार का रुख था।

इसी कारण से उनका (दुश्मन) यह रुख बना

इसी कारण से उनका (दुश्मन) यह रुख बना। उन्होंने कहा कि कुछ नेता विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं जिस पर पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने और यह निर्णय करने के लिए कहा कि वे उन पर भरोसा करना चाहेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, आज हर भ्रष्ट को मोदी से कष्ट है। उनमें इस चौकीदार को कोसने की होड़ है, वे सोचते हैं कि मुझे कोसने से उन्हें वोट मिलेंगे। मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखने के बाद कहा, वे (विपक्ष) इतने निराश हो गए हैं कि मोदी का विरोध करने की अपनी जिद में उन्होंने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को गाजियाबद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हवाई हमले पर सवाल उठा रहे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधा था और कहा था, 130 करोड़ लोगों का विश्वास उनके लिए उनका सबूत है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...